Yours comments To email us Click here

My Grand Father Mr. Amrit Lal
मैं शैवाल कुमार बैंस, अपनी यह वेबसाइट श्री महारानी दल को अपने दादा स्वर्गीय श्री अमृल लाल जी को समर्पित करता हूँ | मेरे दादा जी का जन्म वर्ष 1929 में मध्य प्रदेश में महू में हुआ था | महू,जिला इंदौर में आता हें | मेरे दादा जी बहुत महंती व अपने कार्य को करने के लिए सदा तत्पर तैयार रहते थे | उनके कार्य करने की शैली व तत्परता ने ही उन्हें समाज सेवक बनाया था | उन्होंने सरकारी नौकरी में रहते हुए,समाज सेवी संस्था का निर्माण किया और कल्याण समाज विभाग से गरीब व विधवा औरतों को सिलाई मशीने और हर महीने की पेंशन दिलवाने का कार्य किया था मेरे दादा जी ने श्री महारानी दल का भी गठन किया था | श्री महारानी दल का गठन शायद 1955-56 में किया गया था | श्री महारानी दल का गठन दिल्ली के पहाड़ गंज क्षेत्र में हुआ था | श्री महारानी दल एक स्वम सेवक संस्था थी | श्री महारानी दल पहले दिल्ली के राम लीला मैदान,लाल किले का सामने परेड ग्राउंड व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने गाँधी ग्राउंड में पुलिस व प्रशासन के साथ राम लीला देखने आने वाले जन समूह की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करते थे | मेरे दादा जी श्री महारानी दल के प्रमुख थे, वो अपने श्री महारानी दल (स्वम सेवक संस्था) जिसमें करीब 20 से 25 स्वम सेवक होते थे| उनके साथ देश के हर कुम्भ मेलों में जाया करते थे | वो इलाहाबाद,हरिद्वार व उजैन आदि जाकर पुलिस व प्रशासन के मातहत सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में सहायता करते थे | उन्हें जो पुरस्कार मिले हें | जैसे शील्ड व कप व प्रसस्तिपत्र, आज भी जैसे उन्हें जीवन्त किये हुवे हैं | उन्होंने यह सब कार्य सरकारी नौकरी में रहते हुए किये थे| मेरे दादा जी का देहांत दिनांक 16.12.2012 को हो गया था |

Our other websites

Animation Picture For Children

Gihara caste

GiharaJaati

you are the visitor no:3197

Online :1

Yours comments To email us Click here